फ्लोर मिल से 43 क्विंटल आटा जब्त जांच शुरू
उधमपुर (ब्यूरो)। बट्लबालियां इंडस्ट्री क्षेत्र के पास लोडंना मोड़ पर स्थित निजी फ्लोर मिल में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने उधमपुर पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को 43 क्विंटल सरकारी आटा बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर फ्लोर मिल में छापा मारा। विभाग को सूचना मिली थी कि एक डीलर द्वारा मिल्ल को सरकारी आटा गैर कानूनी ढंग से सप्लाई किया गया है। जिस पर बिना समय गवाएं कारवाई करते हुए विभाग के एडी हारूण नायक ने अपनी टीम व पुलिस के साथ मिलकर मिल पर छापा मारा। टीम ने आटे को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभाग के एडी हारूण नायक ने बताया कि विभाग ने शिकायत के आधर पर मिल में छापा मारा व वहां से 43 किवंटल आटा बरामद किया गया है। शिकायत के मुताबिक किसी डीलर द्वारा मिल को आटा सप्लाई किया गया है। आटा किस डीलर द्वारा स्पलाई किया गयाब आटा कहां से आया है, यह जांच का विषय है। अगले दो दिनों के भीतर ही सारा मामला स्पषट हो जाएगा, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।