फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मेटाडोर पलटी एक की मौत,18 जख्मी

Wed, 03 Aug 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
विज्ञापन
रामबन जिले में हाईवे पर रामसू के पास पलटी मेटाडोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनिहाल से रामबन आई रही सवारियों से भरी मेटाडोर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मेटाडोर के सह चालक अजीब सिंह निवासी सेनेबती उखड़ाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 18 सवारियां जख्मी हुई हैं। इनमें से दो को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेटाडोर नंबर जेके 19- 2431 मंगलवार की दोपहर को बनिहाल से सवारियों को लेकर रामबन आ रही थी। नेशनल हाईवे पर रामसू के पास चालक विक्रम सिंह निवासी बास परिस्तान मेटाडोर से नियंत्रण खो बैठा। इससे मेटाडोर बीच हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। हाईवे पर गुजर रहे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी को मेटाडोर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सह चालक अजीब सिंह की मौत हो चुकी थी।

हादसे में 18 सवारियां जख्मी हुई हैं। इनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं। ये दोनों घटनास्थल से ही अपने घर चले गए। दो घायलों चालक विक्रम सिंह और नजीर अहमद निवासी मारूगक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में बलवान सिंह निवासी बास परिस्तान, अब्दुल गनी निवासी बटरो, मंजूर अहमद निवासी बिंगारा, गुलाम मोहम्मद निवासी खड़ी, अब्दुल गनी निवासी त्रिगाम, नजीर अहमद निवासी डुरू, गिरधारी लाल निवासी पीड़ा, रफीक अहमद निवासी गांदरी, मोहम्मद इरफान निवासी सेरी, चंदन शर्मा निवासी बटोत, शाइना निवासी बटोत, रितिक महाजन निवासी रामसू, नवाज अहमद निवासी रामसू, मोहम्मद रफीक निवासी बटरो, मुश्ताक अहमद निवासी डुरू, मोहम्मद अमीन निवासी खौड़ा, मोहम्मद अशरफ निवासी बग्गन और इमरान अहमद निवासी रामसू शामिल हैं। इन घायलों को जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक मेटाडोर हाईवे पर ही पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें