जिले के ग्रामीण क्षेत्र हसोत में बुधवार रात को तेंदुए ने बारह वर्षीय एक बालक को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस पोस्ट तुली बना अधीन आने वाले गांव हसोत के स्थानीय निवासी बशीर अहमद का पुत्र नुर हुसैन घर से थोड़ी दूर पर था। इसी दौरान उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे ने जोर से चीखने-चिल्लाने लगा।
घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो पाया कि नूर हुसैन तेंदुए के हमले से बुरी तरह घायल हो चुका था। उसे तुरंत को स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि बच्चे के गर्दन पर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी गहरे जख्म हो गए थे। इससे उसके शरीर से काफी खून बहा चुका था। वही इस संदर्भ में तुलीबना पुलिस पोस्ट में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया।