फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट्स से भरा ट्रक लूटने वाले चार हाईवे लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट्स से भरा ट्रक लूटने वाले चार हाईवे लुटेरों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रक, करीब 25 लाख का माल, वारदात में इस्तेमाल कार और चार तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों में शहनवाज और अकबर बुराड़ी दिल्ली, जबकि गैंग लीडर मनवीर और राजकुमार श्यामवाली सलेमपुर बुलंदशहर का है। एक और लूट की फिराक में घूम रहे इन बदमाशों को बुधवार रात क्रिमिनल इंटेलीजेंस की सहायता से एनएच-58 भट्ठा नंबर पांच के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि इनका साथी लाला ठाकुर निवासी श्यामवाली सलेमपुर बुलंदशहर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

 एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि लूटे गए माल को बदमाश दिवाली पर सस्ते दामों में बेचने की तैयारी कर रहे थे। ट्रक को इन्होंने पाइप लाइन रोड फर्रुखनगर में, जबकि कपड़ों को राजनगर में छिपाया हुआ था। हाईवे पर लोडेड ट्रकों को कार से ओवरटेक कर लूटना इनकी मोडस आपरेंडी थी।
विज्ञापन


बता दें कि 20 अगस्त को कार सवार चार बदमाशों ने राजनगर एक्सटेंशन के पास ओवरेटक कर रेडीमेड गारमेंट्स से भरा विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक रुकवाया था। ड्राइवर राकेश तिवारी निवासी दिल्ली फतेहपुर को अगवा कर ट्रक लूटकर ले गए थे।

जिसमें करीब 25 लाख का माल था। चालक को बागपत के सिंघावली अहीर में फेंक गए थे। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

जेल में बनाया गैंग
एसपी सिटी ने बताया कि इन लुटेरों ने जेल में गैंग बनाया था। सरगना मनवीर कविनगर, बबराला बदायूं और ककोड़ गौतमबुद्धनगर से 1997, 2009 और 2016 में वाहन चोरी और ट्रैक्टर लूट में जेल जा चुका है।

राजकुमार सलेमपुर बुलंदशहर से हत्या में फरार आरोपी लाला के साथ जेल गया है। अकबर चोरी के मामलों में नई दिल्ली, निजामुद्दीन और गाजियाबाद जीआरपी से 2009, 2012 और 2016 में जेल गया था, जबकि शहनवाज 2011 में जीआरपी मथुरा और 2015 में नई दिल्ली/साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से चोरी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें