फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही राइफल से जवान घायल

Wed, 15 Feb 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर/जिब
विज्ञापन
रायफल की गोलियां
विज्ञापन
रैंबल थाना क्षेत्र के चक इलाके में स्थित आईटीबीपी ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार की सुबह दुर्घटनावश गोली चलने से ड्यूटी पर तैनात जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे कांस्टेबल प्रेम सिंह निवासी राजस्थान ड्यूटी पर तैनात था। वह सीढ़ियां उतर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरते ही जवान की सर्विस राइफल से दो गलियां फायर हो गई और दोनों गोलियां सीधी उसकी बाजू पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही साथी जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है। रैंबल पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने गोली चलने को लेकर जवान से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें