कुछ वर्ष पहले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके रुपये को लेकर के भागने के आरोपी को पुलिस द्वारा लगभग पांच वर्ष के बाद पकड़ने में कामयाबी मिली है। बताया जाता है कि नीलम सिंह निवासी पींया अखनूर मौजूदा समय के दौरान पलौड़ा जम्मू ने एक कंपनी के पदाधिकारी के तौर पर रहते हुए कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की। बाद में उसने उनके रुपये वापस नहीं लौटाए। पीड़ितों ने पहले पुलिस में और फिर कोर्ट में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।
कोर्ट द्वारा पुलिस को लोगों के साथ धोखा करने वाले नीलम सिंह को पकड़ने के निर्देश जारी किए गए लेकिन नीलम सिंह पुलिस को धोखा देते हुए फरार रहा। हाल ही में पुलिस द्वारा एएसआई अब्दुल रशीद के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा नीलम सिंह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई। नीलम सिंह पर एफआईआर 138/2012 अंडर सेक्शन 420 व 426 के तहत केस दर्ज किया गया।