रामसू के रेडक्रास वालंटियरों ने शनिवार को बैटरी चश्मा के पास स्थित बिसलरी नाला से एक शव को बरामद किया। बाद में जब उसकी पहचान कराई गई तो पता चला कि वह चक्क सईदपुरा सोपियां का रहने वाला अब्दुल रहमान मीर था। यह 17 मार्च को गांगरो के पास बिसलरी नारे में सूमो गिरने से हुए हादसे में लापता हो गया था।
उस हादसे में सूमो में छह लोग सवार थे, जिसमें से दो की मौत उसी दिन हो गई थी, जबकि तीन घायल हो गए थे और तीन लापता हो गए थे। इन लापता में से एक अब्दुल रहमान मीर का शव अब बरामद कर लिया गया। इससे पहले भी एक का शव रामसू के पास नाले से शव मिला था। अब एक और लापता है।