मछली व्यापारी का अपहरण कर बीहड़ में ले जा रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अपहृत को मुक्त कराया। अंधेरा अधिक होने के कारण बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।
कोतवाली क्षेत्र के सिद्घार्थनगर बाबरपुर निवासी विपिन कुमार उर्फ कल्लू पुत्र संतोष कुमार मछली का व्यापार करता है। शनिवार शाम वह अपनी बाइक से अजीतमल की ओर आ रहा था। तभी हाइवे किनारे गढ़िया चौराहे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार उसे गिरा दिया। बाद में मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। इधर स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल चार उपनिरीक्षकों की टीम बनाकर घेराबंदी करा दी। वहीं एएसपी विपुल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीहड़ से अपहृत विपिन को मुक्त करा लिया। अपहरणकर्ता होम सिंह निवासी अजीतमल को बोलेरो गाड़ी से दबोच लिया। जबकि बीरू सेंगर व दिनेश कुमार निवासीगण छीतापुर अंधेंरे का फायदा उठाकर भाग निकले।