फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से झुलस कर एक की मौत

Mon, 21 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
रामनगर के मार्ता गांव में रविवार की अल सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में करंट से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजेश सिंह मार्ता का ही रहने वाला था। उसका शव अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक राजेश की लाश बुरी तरह झुलसी हुई थी। शव के नीचे वाले हिस्से में रस्सी बंधी पड़ी थी और हाथ में लोहे की लंबी छड़ थी, जिसका ऊपरी सिरा बिजली के तारों को छू रहा था। माना जा रहा है कि करंट से राजेश सिंह पूरी तरह से झुलस गया। उसके आसपास जो घास थी वह भी पूरी तरह से जल गई थी।

लोगों के अनुसार रशोल गांव में सुबह साढ़े छह बजे जब खेतों में धुंआ देखा तो वे लोग वहां पर गए कि कहीं घास में आग तो नहीं लग गई है। मगर जब वहां पहुंचे तो स्थिति देखकर लोग हैरान हो गए। वहां किसी व्यक्ति को झुलसा पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रामनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद करवाई और मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर वालों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जांच की जा रही है। व्यक्ति सुबह-सुबह लंबी छड़ लेकर कर क्या रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें