फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुडु पाली इलाके में युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के खुडु पाली इलाके में वीरवार सुबह नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार 18 वर्ष का हर्ष निवासी कैंबल डंगा कुछ दिन पहले अपनी नानी के घर आया हुआ था। वीरवार सुबह करीब नौ बजे हर्ष ने चाय पी और फिर कमरे में चला गया। जब काफी देर बाद तक कमरे से नहीं निकला, तो नानी उसे देेखने के लिए कमरे की तरफ पहुंची। दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, तो अंदर से दरवाजा बंद था। बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला तो दीवार को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने के कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें