चिनैनी। पंचायत सरार के देरा टॉप के पास मवेशियां चराने गए एक व्यक्ति पर रीछ ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार की देर शाम को देरा टॉप के जंगलों में एक व्यक्ति अपने मवेशियों को चराने गया था। इसबीच एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा वह चिल्लाने लगा और आवाज लगाने लगा कि उसकी जान बचाई जाए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब उसकी आवाज सुनी तो वह तुरंत उसके पास पहुंच गए और लोगों को देख रीछ भाग गया। लोगों की मदद से घायल को तुरंत सरार ले जाया गया, जहां से उसे सुद्धमहादेव पीएचसी में उपचार कर चिनैनी सीएचसी में भेजा गया जहां से उसेे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी पहचान मक्खन निवासी बिश्नाह के रूप में हुई है। उसे करीब 15 टांके लगे हैं और उसे मुंह में चोट आई है। ब्यूरो