फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के सुभाष नगर इलाके में वीरवार देर को रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। दुकान के अंदर से चोरों को कुछ हासिल नहीं हुआ तो निराश होकर लौट गए। दूसरी तरफ जब दुकानदारों को चोरी का पता चला तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

दुकानदार बिट्टू व भूपेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो दुकान के टूटे हुए ताले देख कर हैरान रह गए। दुकान खोल कर अंदर देखा तो पता चला कि सारा सामान मौजूद है। चोर दुकान के अंदर तो गए, लेकिन चुराने लायक उन्हें कुछ मिला नहीं। चोरी की जानकारी मिलने पर सुभाष नगर के दुकान व स्थानीय निवासी परेशान हैरान हो गए। दुकानदारों का कहना था कि शहर में लगातार चोरियों का बढ़ना सभी के लिए चिंता का विषय है। चोर लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पा रही है। इससे पहले भी चोरों ने सुभाष नगर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है और आज तक पुलिस चोरों पकड़ नहीं पाई है। सुभाष नगर की मार्केट धार रोड के किनारे पर है। इसके बावजूद चोर ताले तोड़ने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें