फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए व्यक्ति पर कुछ अज्ञात लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते मेलडी इलाके में शनिवार रात को दो अज्ञात लुटेरों ने एक राहगीर को लूटने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो लुटेरों ने पत्थर से हमला कर राहगीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचाराधीन अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे वह घर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक दो लोगों ने रास्ता रोक लिया और उसकी जेब में पड़े पैसे छीनने का प्रयास करने लगे। अपने आप बचाने के लिए उसने शोर मचाना शुरू किया तो हमलावरों ने पत्थरों से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। आसपास के लोगों को आते देखे लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल अशोक ने बताया कि हमलावर कहां रहते हैं और कौन हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उसने दोनों हमलावरों को कई बार दुकान से सामान खरीदते देखा है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें