फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटटी गांव में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रिट्टी गांव में मंगलवार सुबह अचानक मकान में आग लगने से हजारों का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे प्रेम सिंह के घर में अचानक ही आग लग गई। आग का पता चलते ही परिवार के सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग भड़क भी गई। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने प्रेम सिंह के साथ मिल कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक अंदर हजारों का सामान जल कर राख हो गया था। सूचना मिलने के बाद रौन दोमेल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रेम सिंह ने बताया कि आग से उसका बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। घर में रखा सारा कीमती सामान खराब हो गया है। उसकी आर्थिक इतनी अच्छी नहीं है कि दोबारा से सामान बना सके। उसकी प्रशासन से मांग है कि नुकसान का मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए। उसने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें