फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासनिक टीम ने छुड़ाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। दो गुटों में भूमि विवाद के बाद मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बलपूर्वक हमीरपुर में भूमि से अवैध कब्जा छुड़ा लिया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची पुलिस, राजस्व और कोर्ट की टीम ने जेसीबी चलाकर उक्त भूमि पर खाली कराया। हालांकि कार्रवाई के दौरान भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। पहले तो टीम पर कब्जाधारियों की ओर से पथराव कर दिया गया जिसके बाद जबरन भूमि पर जेसीबी चलाई गई तो कब्जाधारी हाईवे ब्लाक करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाकर यातायात को बहाल करवा दिया। मामला राजबाग थाने के अधीन का है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाईवे जाम करने और पुलिस काम में बाधा डालने पर कब्जाधारियों के समर्थक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हीरानगर के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की ओर से निर्देश थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर तीन बजे के लगभग मौके पर पहुंची टीम ने कब्जाधारियों को पहले कोर्ट के निर्देश की जानकारी दी जिसके बाद जेसीबी से काम शुरू होते ही कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर ही दो लोगों को हिरासत में ले लिया। विरोध कर रहे लोगों ने नेशनल हाईवे को भी जाम करने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हाईवे से खदेड़ते हुए एक और युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें