चिनैनी। लाटी थाने में वीरवार देर शाम को 11 वर्षीय किशोरी के पिता पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया गया। यह मामला किशोरी के मामला ने दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को लाटी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति थाने पर पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसकी 11 वर्षीय भांजी के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और किशोरी को अपने साथ थाने पर लाई।
बातचीत करने के बाद शुक्रवार को उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल उधमपुर लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हकीकत क्या है यह मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। बहरहाल पुलिस ने किशोरी से भी पूछताछ की है। अभी उसके पिता को पकड़ा नहीं गया है। ब्यूरो