फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को पत्नी के साथ हुआ झगड़ा, सुबह फंदे से लटका मिला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। घोरड़ी कस्बे के बरमीन इलाके में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार निवासी लोअर बरमीन के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में भेज दिया। बताया जा रहा है कि रात को उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के भाई मदन लाल ने बताया कि रविवार को उसके घर में बेटे के मुंडन थे। जब घर के पास पानी लेने गए तो फोन आया कि अशोक ने घर में फांसी लगा ली है। बताया कि बीती रात अशोक कुमार और उसकी पत्नी संदलो देवी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और पत्नी रात को घर से चली गई। कुछ दिन पहले ही संदलो देवी ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत महिला थाने में दर्ज करवाई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें