फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बल्ब फोड़े, फिर शटर के ताले तोड़ दुकान से नकदी, सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालियां इलाके में शनिवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान के मालिक को वारदात का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस शातिरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक मदन कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जब दुकान पर पहुंचा तो बाहर सभी लाइटें टूटा हुईं थी। दुकान के शटर के ताले और सेंटर लॉक भी टूटा हुआ था। उसने दुकान का शटर उठाए बिना तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ देखा। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि गल्ले में रखे करीब 45 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। इसके साथ सरसों के तेल की पांच लीटर की कई बोतलें, सिगरेट के साथ एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। मौके पर पहुंचे डीडीसी उधमपुर पूर्ण चंद ने बताया कि लंबे समय से रठियान और बट्टलबालियां इलाके में दुकानों व घरों में चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई पूरी नहीं हो पा रही। रठियान में इस साल ही अब तक दस से अधिक चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस को इसे गंभीरता से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें