फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएल प्रतियोगिता के फाइनल में हुई छक्कों की बारिश, राजपूत बने विजेता

विज्ञापन
सीपीएल में विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते मुख्यतिथी:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में चल रही सीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजपूत किंग्स ने जीत लिया है। इस मैच में किंग्स ने चिनैनी क्रिकेट क्लब को 43 रनों से हराया।
विज्ञापन

सीपीएल का फाइनल मैच रविवार को खेला गया, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात हुई। मैच को देखकर लगा रहा था कि फाइनल मैच प्रतियोगिता की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच हो रहा है। इस मैच की दोनों पारियों में गेंद ज्यादातर हवा में और सीमा पार ही नजर आई। इसको देखकर दर्शक भी रोमांचित हो रहे थे। मैच में राजपूत किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतनी टीम ने किंग्स जैसा ही खेल दिखाया और निर्धारित 12 ओवरों में ज्यादातर छक्कों की मदद से तीन विकेट खोकर 213 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज खालिद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, और टीम का स्कोर 72 गेंदों में 213 रनों तक पहुंचा दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिनैनी की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन

हालांकि, मध्यम क्रम के बल्लेबाज अंकू ने 25 गेंदों में 60 और पंकज ने 17 गेंदों 48 रनों की शानदार पारी खेली, चिनैनी 12 ओवर में सात विकेट खोकर 170 रन बनाने में सफल रही। राजपूत किंग्स के गेंदबाज अनमोल सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो ओवर में चार विकेट चटकाए। इस तरह राजपूतों ने अपनी धाक जमाते हुए 43 रनों से सीपीएल प्रतियोगिता का फाइनल अपने नाम किया। मैच की दोनों पारियों में दर्शकों को कुल 47 छक्के देखने मिले। सबसे ज्यादा विस्फोट करने वाले बल्लेबाज खालिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सीपीएल टूर्नामैंट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी व मुख्यतिथी:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें