फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए प्रशासनिक टीम ने सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1200 रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

तहसीलदार उत्तम सिंह पालसर ने पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेटाडोर चालकों, दुकानदारों और बाजार में आए लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया।
तहसीलदार ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीमें गांव-गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। ग्रामीणों को एहतियात बरतने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मास्क पहनने व एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने को लेकर जानकारी दी जा रही है। बेवजह बाजारों का रुख न करने की अपील भी की है। कोविड उचित व्यवहार का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें