फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते सतैनी इलाके में शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से पर लटकता हुआ पाया गया है। घर पर कोई नहीं था। परिवार के सदस्यों ने जब घर पहुंच कर शव को फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे परिवार के सदस्यों ने 15 वर्षीय किशोरी के शव को फंदे से लटकता हुआ पाया। सभी किसी काम से घर से बाहर गए थे और लौटने पर फंदे से लटका हुआ देखा। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी का पिता बीएसएफ में नौकरी करता है और मौजूदा समय में पंजाब में तैनात है। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें