उधमपुर। जिले में मंगलवार का कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके साथ किसी ने कोरोना को मात भी नहीं दी है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना टेस्ट करवाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
जिले में अब कुछ कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। बीच में कुछ दिन ऐसे निकल रहे हैं, जब कोई भी संक्रमण मामला सामने नहीं आ रहा है। रविवार को जिले में एक संक्रमण का मामला सामने आया था और सोमवार दो बाहरी राज्य से लौटे एक व्यक्ति सहित दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मंगलवार को भी एक संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11400 हो गए हैं। इनमें से 11253 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिलें में अब दस सक्रिय मामले बचे हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। संवाद