उधमपुर। जिले में शुक्रवार को भी कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। जबकि दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में अब केवल चार सक्रिय मामले बचे हैं। इनकी संख्या लगातार कम हो रही है और इससे प्रशासन बहुत ज्यादा राहत महसूस कर रहा है।
जिले में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। एक सप्ताह के अंदर जिले में केवल एक व्यक्ति बुधवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि दस से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11381 हो गए हैं।
इनमें से 11240 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 136 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल चार सक्रिय मामले बचे हैं। जिला अब धीरे धीरे कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। संवाद