फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बनिहाल के कराचीहाल गांव में शुक्रवार तड़के आग लगने की घटना में एक दो मंजिला मकान के 12 कमरे जल कर राख हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने प्रभावित परिवार को राहत और मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के ग्राम कराचीहाल चंबलवास बनिहाल निवासी अब्दुल रशीद के घर की ऊपरी मंजिल में आग लग गई और घर के अन्य 12 कमरों को आग ने चपेट में ले लिया और राख हो गया। बताया जाता है कि पास की एक मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करने जा रहे कुछ लोगों ने घर की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते हुऐ देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
बाद में स्थानीय स्वयंसेवक भी मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर स्टेशन बनिहाल से दमकल की गाड़ी भी पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के 12 कमरे पूरी तरह जल गए थे। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया था, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या जख्मी होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें