फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अब हर रोज दो हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जब से सरकार ने 15 दिन में स्कूल खुलने की संभावना जताई है। तब से स्वास्थ्य विभाग ने किशोर वर्ग को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेज की है।
विज्ञापन

जिले में एक महीने से अधिक समय से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन कुछ समय से इनकी संख्या में गिरावट आ रही थी। मगर अब तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर कई स्कूलों में विशेष शिविर का आयोजन कर किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा है।
बुधवार को जिले में कुल 3506 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 15 से 18 आयु वर्ग के 417 किशोरों को पहली और 2067 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ 18 से अधिक आयु वर्ग में 76 लोगों को पहली और 344 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके साथ ही 602 लोगों को एहतियादी खुराक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें