फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना संक्रमण के केवल दो सक्रिय मामले रह गए शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं आया है। वहीं, तीन लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब हुए हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमण के अब केवल दो सक्रिय मामले शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट है। हालांकि, बीच में कोई दिन ऐसा सामने आ रहा है, जब एक या दो संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन, सोमवार को कोई मामला सामने नहीं आया। वहीं, अब मंगलवार को भी कोई नया मामला नहीं पाया गया है। जबकि तीन लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 11408 मामले हो गए हैं। इनमें से 11269 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। अब तक 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल दो सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें