फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ कावा गांव से निकाली गई मां चडी की पवित्र छड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान कावा गांव से निकाली चंडी माता की पवित्र छड़ी यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ सौंथा गांव स्थित काली माता मंदिर पहुंची। इसमें कावा से आई संगत ने ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं, सौंथा पहुंचने पर सरपंच मदन लाल ने पवित्र छड़ी का भव्य स्वागत किया और मंदिर पहुंचने तक छड़ी की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि कावा से हर साल चंडी माता की परम भक्त सीमा देवी और उनके पति नवरात्र में इस पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन करते हैं। इस बार भी धार्मिक उल्लास के साथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें माता के भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए काली माता मंदिर में माथा टेका।
रास्तों से गुजरते हुए भक्तों ने माता के जयकारे लगाए, और भजन गाते हुए कालिका माता मंदिर की ओर कूच किया। मंदिर पहुंचने पर छड़ी का भव्य स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से छड़ी के लिए प्रसाद का स्टॉल लगाया गया। इस मौके पर पंच वीना कुमारी, सुनैना, मीना, वैजू, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें