रामनगर वार्ड नंबर सात में करोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी तेज कर दी है। विभाग ज्यादातर माइक्रो कंटेनमेंट जोन व आसपास के इलाकों में लोगों की जांच कर रहा है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले कई लोग संक्रमित भी पाए जा रहे हैं।
जिले में मौजूदा समय में पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन मौजूद हैं। इनमें दो उधमपुर शहर में हैं, जबकि एक चिनैनी, एक जिब और एक रामनगर में मौजूद है। विभाग इन सभी में विशेष तौर पर लोगों की जांच कर रहा है, और इनमें कई लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को रामनगर में बनाए गए कंटेनमेंट में मौजूद सभी लोगों की जांच की गई। इनमें कुछ लोग कोरोना संक्रमित भी पाए गए।
इस दौरान नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद फिर से इनके कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। अगर कोई संक्रमित नहीं पाया जाता है, तो पाबंदियों को हटा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के विभिन्न हिस्सों में सैंपलिंग के लिए विशेष तौर पर शिविर लगाए गए हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जांच की गईं। विभाग हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों की जांच कर रहा है। इनमें काफी संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
रामनगर वार्ड नंबर सात में करोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।- फोटो : UDHAMPUR