फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर फंसे यात्रियों की मदद के लिए आगे आई सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। चिनैनी मोड़ के देवास और बनिहाल के बीच लगभग 400 कारें, एसयूवी, ट्रक और बसें फंसी हुई हैं। रामबन और नाचलाना के बीच का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं, सेना ने फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए डिगडोल से बचाव कार्य शुरू किए हैं।
विज्ञापन

नाचलाना बटालियन ने मंगलवार रात 100 बच्चों, महिलाओं और वाहन चालकों सहित लगभग 300 लोगों को भोजन और सुरक्षा प्रदान की। यह सभी रामसू के पास फंसे थे। बुधवार को हुए भूस्खलन के बाद राजमार्ग पर फंसे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इस दौरान सेना ने 300 लोगों को नाश्ता उपलब्ध करवाया।
सेना उन लोगों की भी मदद कर रही है, जिनके वाहन रामबन के विभिन्न हिस्सों में मलबे में फंस गए हैं। बारिश के कारण चंद्रकोट-बनिहाल खंड में भूस्खलन होने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें