फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर सुनील डोगरा का हृदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक सदस्य तथा प्रधान सुनील डोगरा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 59 वर्ष के थे। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कटड़ा नागरिक, पूर्व क्रिकेटर तथा स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के संस्थापक सदस्य के निधन का समाचार सुनते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर के नागरिकों ने उनके निवास स्थान पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम करीब छह बजे कटड़ा के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगरवासी मौजूद थे।
पूर्व क्रिकेटर सुनील डोगरा खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कर क्रिकेट के लिए हमेशा सक्रिय रहे। कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगातार दो वर्ष हुई कटड़ा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट सुनील डोगरा की देन है। इनकी देखरेख में वर्ष 2021 तथा वर्ष 2022 में प्रसिद्ध कटड़ा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट आयोजित हुई, जिसमें देश भर से टीमों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें