फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने से दिनभर प्रभावित रही चॉपर सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। बारिश और त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने से चॉपर सेवा दिनभर प्रभावित रही, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को मायूसी का सामना करना पड़ा है। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही। उधर, वीकेंड के चलते भक्तों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। शाम सात बजे तक 15 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश होने से जहां धर्मनगरी के मौसम में गिरावट आई है वहीं, भक्तों को भी उमस से काफी राहत मिल रही है। लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर बारिश होने और धुंध छाए रहने से चॉपर सेवा दिनभर प्रभावित रही है। इससे ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्हें पैदल ही भवन की ओर जाना पड़ा है। उधर, बारिश के बीच मां वैष्णो की पवित्र यात्रा जारी है। वीकेंड के चलते भक्तों की संख्या में अन्य दिनों के मुकाबले काफी उछाल देखने को मिल रहा है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जहां 16307 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है वहीं, शनिवार शाम सात बजे तक 15 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। यात्रा मार्ग, धर्मनगरी और मां का दरबार जयकारों से गूंज रहा है। वीकेंड के चलते रविवार को भी काफी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें