फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर क्रिमची मानसर इलाके में शुक्रवार सुबह घर में सांप ने मां-बेटे को काट लिया। इसके बाद बच्चे की घर पर ही मौत हो गई, जबकि मां को गंभीर हालत में जिला अस्प्ताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बरसात में जिले में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। आए दिन कई लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर के अंदर ही सांप ने चंचला देवी (38) पत्नी सूरम चंद निवासी क्रिमची मानसर और उसके बेटे कमल कुमार (06) को काट लिया। घटना के बाद परिवार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, महिला का उपचार किया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें