फोटो..मिंदल यात्रा किश्तवाड़ से आगे हिमाचल प्रदेश के चंबा के लिए रवाना।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला डोडा से चली मिंदल चंडी माता मंदिर यात्रा की पवित्र छड़ी बुधवार देर रात किश्तवाड़ पहुंची। इसे वीरवार सुबह जयकारों के साथ गौरी शंकर मंदिर सरकूट से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के मिंदल मंदिर के लिए रवाना किया गया।
हर वर्ष यह यात्रा डोडा और अन्य जिलों से चलती है। इस बार यात्रियों की संख्या अधिक रही। सभी यात्रियों के ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था गौरी शंकर मंदिर सरकूट में रखी गई थी। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार प्रमोद कुमार सहित डीएसपी आशीष और थाना प्रभारी आबिद बुखारी ने उनके लिए व्यवस्था देखी।
स्थानीय निवासियों ने उनके लिए लंगर लगाया था। वीरवार सुबह 10 बजे के करीब गौरी शंकर मंदिर सरकूट से अगले पड़ाव के लिए यात्री रवाना हुए। यात्रा में सौ से अधिक छोटे वाहन शामिल थे। सुरक्षा कड़ी की गई थी। किश्तवाड़ निवासियों ने भी रात्रि के समय छड़ी का स्वागत किया, और वीरवार सुबह भी रवानगी के समय उपस्थित रहे।