फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी व रियासी में एक घंटे की बारिश के साथ ओले भी गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/चिनैनी। जम्मू संभाग के कई जिलों में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। मई के शुरुआती दिनों में मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

रियासी व कटड़ा और चिनैनी में सुबह धूप खिलने के साथ हल्की ठंडी हवाएं चलीं। शाम चार बजे तक मौसम साफ हो गया। इसके बाद अचानक बादल गरजे और बारिश शुरू हो गई। जीरो मोड़ तलवाड़ा में जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे जिससे तापमान लुढ़क गया। करीब शाम पांच बजे आसमान साफ हो गया लेकिन हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप और अन्य जगहों पर भी बारिश हुई जिस कारण लोगों ने फिर गर्म कपड़े पहन लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें