फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पैरों तले कच्ची लकड़ी पर कांप रही कीमती सांसें... अंजी नाले पर स्थायी पुल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी सफर किसी चुनौती से कम नहीं है। सरकार भले ही विकास के दावे करती हो लेकिन तहसील मौंगरी की पंचायत लड्डा बी के ग्रामीण मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। अंजी नाले पर लकड़ी के पुल पर जिंदगी की जंग जारी है और कीमती सांसें कांप रही हैं। सिस्टम की सुस्ती ऐसी है कि लंबे अरसे से स्थायी पुल का निर्माण नहीं करवा पाया।
विज्ञापन

ग्रामीण मांग कर रहे हैं लेकिन कहीं से भी उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही। ऐसे में लगभग 10 हजार से अधिक आबादी को हर दिन जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है। बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ने पर लोग लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर आवाजाही करते हैं जिससे हर समय दुर्घटना का डर रहता है।
लोगों के अनुसार बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ढलान होने के कारण हल्की बारिश होने में भी अंजी नाला उफान पर आ जाता है जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। जलस्तर बढ़ने से लकड़ी का अस्थायी पुल भी बंद हो जाता है। ऐसे में बारिश रुकने और पानी का स्तर कम होने तक इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा असर कामकाजी लोगों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है जिससे कीमती जान खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन

यह समस्या केवल लड्डा बी तक सीमित नहीं है बल्कि लड्डा ए, लड्डा सी और आसपास के कई गांव भी प्रभावित हैं। पुल के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

कई ज्ञापन सौंपे, जनप्रतिनिधियों से भी मिले
करण सिंह, ओंकार सिंह, राज कुमार, प्रीतम चंद सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अंजी नाला जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए सबसे बड़ी बाधा है। वर्षों से नाले पर पुल निर्माण की मांग उठाई जा रही है और कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पुल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। पुल न होने के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और स्थायी पुल का निर्माण कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

-
अंजी नाले पर पुल की मांग को मंजूर कर लिया है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
-पवन कुमार गुप्ता, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें