फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पोस्टर के माध्यम से दिया कैंसर की रोकथाम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में कैंसर की रोकथाम और जोखिम पर एक व्याख्यान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार ने अपनी शोध टीम के साथ किया। डॉ. कुमार ने शोध विद्वान राजेश्वर जामवाल, मिनर्वा, भवानी शर्मा और अगम्या गुप्ता के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के कैंसरों पर व्याख्यान दिए। इनमें फेफड़े का कैंसर, डिम्बग्रंथि का कैंसर, स्तन कैंसर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जी आई कैंसर आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एनएसएस एसएमवीडीयू ने कैंसर जागरूकता पर एक वृत्तचित्र स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इसके बाद इस विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्रों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कैंसर की रोकथाम और अनुसंधान के बारे में अपनी समझ दिखाने के लिए एक रचनात्मक मंच प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें