साईं नाथ मंदिरए देविका उधमपुर में आयोजित वार्षिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
उधमपुर। देविका तट स्थित साईं नाथ मंदिर में शनिवार को स्थापना दिवस के समापन पर वार्षिक भंडाके का आयोजन किया गया। महंत स्वामी मंगलदास ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ रखा गया था। शनिवार सुबह 11 बजे इसका समापन किया गया।
इसके उपरांत दोपहर एक बजे हवन किया गया। तत्पश्चात कन्या पूजन हुआ और इसके बाद भंडारा शुरू किया गया, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। भंडारे में काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक भंडारा हर साल तीन मई को शहरवासियों के सहयोग से लगाया जाता है। इसके अलावा हर वीरवार को भी मंदिर परिसर में साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया जाता है, जो 32 सालों से लगातार चलता आ रहा है। सभी भक्तों से निवेदन है कि इस पुरानी परंपरा को बनाए रखने में सहयोग करते रहें। संवाद