फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध हाल में घर के पास पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
रामनगर। अस्पताल में विलाप करती मृतक व्यक्ति की पत्नी।
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में संदिग्ध हाल में एक व्यक्ति का शव घर के पास पेड़ के साथ लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान संदोखू राम (40) पुत्र गुड्डू राम निवासी सूखा तालाब के रूप में हुई है। शव मृतक की पत्नी ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी विमला देवी ने बताया कि शुक्रवार रात के समय वह घर के पास दावत पर गई थी और कुछ समय लौट आई। देर रात एक बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना देने को कहा। उसने खाना परोसा दिया। इसके बाद पति उसके साथ झगड़ा करने लगा। बाद में घर के कमरे का दरवाजा बंद कर पति ने उसे अंदर बंद कर दिया और चला गया। उसके चिल्लाने पर देवर ने आकर दरवाजा खोला। जब वह बाहर निकली तो देखा कि पति का शव पेड़ के साथ लटका हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी। शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन
विज्ञापन

को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें