फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक लगाकर भइयों की लंबी उम्र के लिए की बहनों ने की प्रार्थना

विज्ञापन
उधमपुर में भैया दूज के अवसर पर मिठाई की खरीदारी करते लोग - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भैया दूज को लेकर एक बार फिर बाजार में रौनक दिखी। सबसे अधिक भीड़ मिठाइयों की दुकानों पर नजर आई। यात्री वाहनों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। देविकानगरी में सुबह से ही भैया दूज के लिए बहनों और भाइयों गतिविधियां शुरू हो गई थीं। सुबह से शाम तक शहर की गलियों व सड़कों पर चहल पहल बनी रही। इस अवसर पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए गए। विवाहित बहनों का सुबह से शाम तक भाईयों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
-------
दिन भर बाजार में बनी रही रौनक
भैया दूज को लेकर मिठाइयां व उपहार खरीदने के लिए बाजार में दीपावली के बाद फिर से रौनक देखी गई। शहर व ग्रामीण इलाकों से हजारों लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे थे। सबसे ज्यादा भीड़ मिठाइयों की दुकानों में नजर आई। इसके अलावा गिफ्ट, कपड़े व अन्य कई दुकानों के बाहर भी दिन भर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

------
ओवर लोड होकर चलते रहे यात्री वाहन
यात्री वाहनों में भी सुबह से शाम तक काफी भीड़ देखी गई। कई विवाहित बहनें यात्री वाहनों में सफर कर भाइयों को तिलक लगाने शहर स्थित उनके घरों में पहुंचीं और शाम को अपने घरों को लौट गईं। इसलिए, सुबह से शाम तक बसें, मेटाडोर व अन्य कई यात्री वाहनों में अच्छी खासी भीड़ थी। शहर के मेटाडोर स्टैंड व बस अड्डे पर महिलाओं को वाहनों का इंतजार करते हुए देखा गया। यात्री वाहनों के खचाखच भरे होने से यात्री वाहनों के मालिक अच्छी कमाई को लेकर खुश थे। ग्रामीण इलाकों में तो दिन भर यात्री वाहन ओवर लोड होकर चलते रहे।

भैया दूज के पावन अवसर पर भाई को तिलक लगाती बहनें- फोटो : UDHAMPUR

भैया दूज के पावन अवसर पर भाई को तिलक लगाती बहनें- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें