फोटो...सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह में दो वरिष्ठ नागरिकों प्रतिभागियों व पत्रकारों को सम्मान
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। दुल-हस्ती पावर स्टेशन एनएचपीसी ने शनिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह का समापन किया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एनएचपीसी के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथियों जन कल्याण आपदा प्रबंधन एनजीओ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज विभाग से सेवानिवृत्त राम स्वरूप शर्मा और तारिक मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी गुलाम नबी शेख को सम्मानित किया। इनके अलावा केंद्रीय विद्यालय में भी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को और महिला कल्याण समिति के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
महाप्रबंधक ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर कई प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें प्रोजेक्ट के कर्मचारी, अधिकारी, विद्यार्थी और महिला कल्याण समिति को शामिल किया गया। इस दौरान निबंध लेखन कला, वाद-विवाद, कविता लेखन, आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सब लोगों को कसम खानी होगी कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त करना है। मुख्य अतिथियों ने भी सतर्कता अभियान में हाथ बढ़ाने को लेकर बल दिया। चिनाब यूनियन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष विनोद कुमार परिहार और एजाज अहमद शेख ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई दी।