फोटो...जिले में बेसाखी पर्व पर भंडारकूट में नदीं के संगम पर पवित्र स्नान किया। दंगल का आयोजन भी हुआ
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिले में वीरवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भंडारकूट में दो नदियों मरूसूधर और चंद्रभागा के संगम पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया और नीलगंगेश्वर मंदिर में दर्शन कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर भंडारकूट में नीलगंगेश्वर मंदिर में दिन भर प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। खुद एसएसपी शोकत हुसैन बट्ट ने वहां जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। मार्ग पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे। सेना ने महिलाओं के लिए स्नान करने को टेंट लगाया था। हालांकि, दोपहर बाद हल्की बारिश के चलते देर शाम तक लोगों ने वहां डुबकी लगाकर पूजा की।
---
भाईचारा व शांति के लिए कराया दंगल
बैसाखी पर स्थानीय चौगान मैदान में दंगल का आयोजन हुआ। शांति और भाईचारे के लिए पुलिस और प्रमुख नागरिकों ने मिलकर इसका आयोजन किया था। इस दौरान पहले युवकों के बीच कबड्डी करवाई गई। उसके बाद कुश्ती हुई। करीब दो दर्जन पहलवानों ने इसमें भाग लिया। पिछले दो वर्ष कोरोना के कारण दंगल नहीं हो पाया था। इस दौरान एसएसपी शोकत हुसैन बट्ट मौजूद रहे।
फोटो...जिले में बेसाखी पर्व पर भंडारकूट में नदीं के संगम पर पवित्र स्नान किया। दंगल का आयोजन भी हुआ- फोटो : UDHAMPUR
फोटो...जिले में बेसाखी पर्व पर भंडारकूट में नदीं के संगम पर पवित्र स्नान किया। दंगल का आयोजन भी हुआ- फोटो : UDHAMPUR