फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ऑउटरीच कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फील्ड आउटरीच ब्यूरो उधमपुर की तरफ से ब्लॉक मुख्यालय घोरडी में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक घोरडी की बीडीसी अध्यक्ष आरती शर्मा मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से फील्ड आउटरीच ब्यूरो, डोडा के प्रभारी राजेश शर्मा तथा उधमपुर के क्षेत्र प्रचार अधिकारी खुर्शीद यूसुफ ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को किया जागरूक। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घोरडी ब्लॉक के आम लोगों को एक भारत श्रेष्ठ भारत और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।
मुख्यातिथि आरती शर्मा ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो का ब्लॉक घोरडी जैसे दूरदराज के ग्रामीण इलाके में पहली बार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों के काफी लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि निकट भविष्य में इस तरह के ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर कलाकारों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत और 75वें आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर नाटक (स्किट) का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच अशोक शर्मा, सुपरवाइजर अशोक सिंह, चौकी इंचार्ज रिद्धम शर्मा, नायब तहसीलदार राम कुमार आईसीडीएस विभाग, राजस्व विभाग और बड़ी संख्या में जनता के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें