फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में लग गई आग गाने पर खूब झूमे लोग ।

विज्ञापन
बालीबुड नाईट के दौरान पंजाबी गायक मीका स्अेज पर :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। पटनीटॉप की हसीन वादियों में वीरवार को प्रसिद्ध गायक मीका सिंह ने ऐसा सुर छेड़ा कि सुनने वाले झूमते और सीटी मारते नजर आए।
विज्ञापन

यह मौका था आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुए एक दिवसीय कार्यक्रम का। इसमें सुबह से ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे जिनमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत प्रदेश के कई बड़े-छोटे अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में देर शाम मीका सिंह मंच पर चढ़े और आते ही सावन में आग लगा दी।
गायक मीका जैसे ही पटनीटॉप के पडोरा मैदान में आयोजित बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम में पहुंचे, तो मैदान में मौजूद भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हो गई। मंच पर पहुंचते ही मीका का स्वागत संगीत बजाकर किया गया, और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। जिसके बाद मीका ने अपने गानों समा बांधना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जहां सावन में लग गई आग गाना गाकर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया, तो वहीं अपनी तो जैसे तैसे गाने ने भी सैलानियों का मनोरंजन किया। रात तक जारी रहे इस कार्यक्रम ने मौजूद स्थानीय लोगों और सैलानियों को बॉलीवुड नाइट का पूरा मजा दिलाया। ठंड के बावजूद लोगों को इस बॉलीवुड नाइट ने किसी भी तरह की परेशानी का एहसास नहीं होने दिया। और, वे मीका के गानों पर झूम कर अपनी मस्ती में चूर रहे।

बालीबुड नाईट के दौरान मीका को सुनते लोग:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

बालीबुड नाईट के दौरान पंजाबी गायक मीका स्अेज पर :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

बालीबुड नाईट के दौरान पंजाबी गायक मीका स्अेज पर :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें