फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जमीन अपनी निगरानी योजना के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता। तहसीलदार मजालता उत्तम सिंह पालसर की ओर से गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अपनी जमीन अपनी निगरानी योजना के तहत विद्यार्थियों, स्टाफ, पंचायत प्रतिनिधि और आम लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक मजालता बीडीसी चेयरपर्सन कैप्टन दीनानाथ भगत भी उपस्थित रहे। तहसीलदार ने बताया कि तहसील का पूरा रेवेन्यू रिकॉर्ड ऑनलाइन हो चुका है। तहसील का कोई भी लाभार्थी अपना रेवेन्यू रिकॉर्ड अपने मोबाइल से चेक कर सकता है। जिसमें वह अपनी जमीन की जमाबंदी, जमीन की गिरदावरी, जमीन का इंतकाल, आदि देख पाएगा।
उन्होंने इसे गूगल पर मोबाइल में कैसे खोजना है? या पोर्टल को कैसे खोलना है? इसके बारे में काफी बारीकी से लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि काफी प्रमाणपत्र जो राजस्व विभाग ने जारी किए हैं, उन्हें ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसमें मुख्य तौर पर विवाह प्रमाणपत्र, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आदि शामिल हैं। इस योजना के लांच होने पर लोगों को लाभ होगा और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें