फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक कर टीबी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नरायना अस्पताल की छात्रा टीबी की बिमारी के वारे मे जागरूक करती हुई - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को स्थानीय चिकित्सा केंद्र में निदेशक स्वास्थ्य विभाग जम्मू व मुख्य चिकित्सा अधिकारी रियासी के आदेशानुसार विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने क्षय रोग के बारे में पोस्टर, बैनर के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनता को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस टीवी की बीमारी से जूझ रहे रोगियों को व लक्षणों के उपचार के बारे में विभाग समय-समय पर जागरूक करता है, और विभाग इन रोगियों को मुफ्त दवाइयां भी देता है। इसके साथ डॉ. कविता शर्मा ने इस बीमारी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया। बताया कि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, कमजोरी, शाम के समय तापमान में वृद्धि, रात को पसीना, आदि हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
उन्होंने विस्तार से बताया कि विश्व के सबसे घातक संक्रामक हत्यारों में से एक टीबी है। इस बीमारी से जागरूक करने के लिए बता दें कि प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। हर दिन 4100 से अधिक लोग टीबी से मरते हैं, और लगभग 30 हजार लोग टीबी से बीमार पड़ते हैं।
विज्ञापन

टीबी एचआईवी से पीड़ित लोगों की मृत्यु का प्रमुख कारण है। विश्व टीबी दिवस इस बीमारी से प्रभावित लोगों पर ध्यान केंद्रित करने और कोविड-19 संकट के बीच टीबी की बीमारी व मौतों को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का एक अवसर है। इस मौके पर बीएमओ गोपाल दत्त, नारायण अस्पताल के छात्र, आदि मौजूद रहे।

नरायना अस्पताल की छात्रा टीबी की बिमारी के वारे मे जागरूक करती हुई- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें