कोविड-19 को लेकर बैठक करते स्थानिए दुकानदार व पुलिस विभाग
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को पुलिस विभाग ने स्थानीय लोगों व दुकानदारों के साथ निजी होटल में बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने कोविड-19 और डेंगू को लेकर जागरूक किया।
उन्होंने कहा कोविड की तीसरी लहर का खतरा टला नहीं है। इसके साथ ही डेंगू का एक नया खतरा देश में सामने आ रहा है। आए दिन हर किसी को बुखार की शिकायत देखने को मिल रही है। बुखार आने पर इसका टेस्ट करवाने पर कई लोगों को डेंगू की बीमारी सामने आई है। पुलिस ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से अपील की है कि खुद मास्क पहनें और लोगों को भी दुकान पर आने से पहले मास्क डालने के लिए कहें।
नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने कहा कि नगर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, उसको लेकर नगर के मुख्य बाजार में सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस मौके पर पुलिस विभाग के एसपी अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, थाना प्रभारी सुनील शर्मा, होटल एसोसिएशन के चेयरमैन शाम केसर, उप प्रधान बरिंदर केसर, ढाबा यूनियन के प्रधान रमेश कुमार, समज सेवक सोनू ठाकुर, राजेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।
कोविड-19 को लेकर बैठक करते स्थानिए दुकानदार व पुलिस विभाग- फोटो : KATRA