फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
उधमपुर पुलिस द्वारा पकड़ी गई भुक्की - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने चार सौ किलो भुक्की के साथ दो लोगों को पकड़ा है। दोनों लोग कंटेनर के जरिए भुक्की ले जा रहे थे। पुलिस ने जब कंटेनर की तलाशी ली तो केबिन से भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे पुलिस ने जखैनी इलाके में नाका लगा कर रखा था। इसी दौरान श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे कंटेनर (एचआर69बी-4868) को तलाशी के लिए रोका गया। जब जवान तलाशी के लिए अंदर गए तो कंटेनर अंदर से खाली था। लेकिन, केबिन को देख कर थोड़ा संदेह हुआ। पुलिस ने कंटेनर के केबिन को खोला तो चार सौ किलो भुक्की बरामद हुई। इसके बारे में जब पुलिस के उच्च अधिकारियों को पता चला तो कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
उसी समय भुक्की को तोला गया तो इसका वजन चार सौ किलो से अधिक था। पकड़ी गई भुक्की की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने उसी समय भुक्की के साथ दोनों लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। साथ ही कंटेनर को भी कब्जे में ले लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान नंद कुमार और नितिन सिंह दोनों निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें