फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: संबंधित जिलों में यात्री निवास बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला प्रधान सुशांत शर्मा ने श्रीनगर के पंथाचौक इलाके में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड कार्यालय और यात्री निवास के लिए 25 कनाल भूमि अलाट करने के फैसले की सराहना की है। इसके साथ ही यात्रा से संबंधित जिलों में यात्री निवासी बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को जारी बयान में उन्होंने प्रदेश प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रा के हित में लिया गया अहम फैसला करार दिया है। कहा कि श्रीनगर में श्राइन बोर्ड कार्यालय और यात्री निवास बनने के बाद अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रदेश प्रशासन और गृह विभाग के सचिव शलेंद्र काबरा विशेषतौर पर बधाई के पात्र हैं।
श्रीनगर में श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड का कार्यालय और यात्री निवास बनने से श्रद्धालुओं की रहने व खाने-पीने संबंधी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से प्रदेश के अंदर अमरनाथ यात्रा से संबंधित सभी आठ जिलों में भी जमीन अलाट कर यात्री निवास बनाने की मांग की है। इससे अमरनाथ यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें