फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र छड़ी चंडी माता के दरबार में पहुंची, पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
मचैल पहुंची मां चंड़ी की छड़ी यात्रा का स्वागत करते स्थानीय लोग। - संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। मचैल माता की पवित्र छड़ी यात्रा रविवार को चिशोती से रवाना होकर अंतिम पड़ाव चंडी माता के दरबार मचैल में शाम को पहुंच गई। मचैल पहुंचते ही स्थानीय निवासियों ने छड़ी यात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। हर तरफ केवल माता के जयकारे सुनाई दे रहे थे। मचैल का पूरा इलाका माता के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को छड़ी यात्रा गुलाबगढ़ से चिशोती पहंची थी, जहां छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया था। रविवार सुबह आठ बजे अंतिम पड़ाव की तरफ रवाना हो गए। माता की महिमा गुणगान करते हुए यात्रा विभिन्न ग्रामीण इलाकों से होकर शाम चार बजे हमोरी गांव पहुंचे, जहां उनका स्थानीय लोगों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद छड़ी यात्रा के दियोड़ी में मचैल पुल के पास पहुंचते ही फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को मास्क आदि भी वितरित किए गए। शाम करीब पांच बजे छड़ी यात्रा मचैल माता के दरबार में पहुंच गई। यहां पर भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। छड़ी यात्रा के स्वागत को कई कलाकार रंग बिरंगी पोशाक पहन कर पहुंचे थे और माता के भजनों का गायन कर महिमा का गुणगान करते नजर आए। छड़ी का मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। रात के समय भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में रात भर श्रद्धालु माता की भक्ति में झूमते नजर आए। सोमवार को मंदिर में सुबह के समय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और फिर मंदिर परिसर में ही कुड मेला का आयोजन होगा। 24 अगस्त को छड़ी यात्रा मचैल से अठोली के लिए रवाना होगी और 25 अगस्त को डोडा के लिए रवाना हो जाएगी। सनद रहे कि 18 अगस्त को जम्मू से पवित्र छड़ी किश्तवाड़ के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें