फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों को आपात सुविधाएं देने की तैयारी में लगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उधमपुर जिला प्रशासन विशेष व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। यात्रा के दौरान प्रशासन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु रखना सबसे बड़ी चुनौती होगा। ऐसे में यात्रियों को उचित सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट से राहत मिलने पर करीब दो वर्ष बाद श्री अमरनाथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। डीसी इंदु कंवल चिब ने वीरवार को बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह यात्रा जिले का करीब 60 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगी। इस बीच यात्रियों को सुविधाएं देने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी।
मंथल से चिनैनी तक अमरनाथ यात्रा उधमपुर जिले से होकर गुजरती है। इस बीच जब राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होता है तो यात्रियों को उधमपुर में रोका जाता है। इससे जिला प्रशासन व पुलिस का काम बढ़ जाता है। इसी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस के लिए इस बार यातायात व्यवस्था को बनाए रखना चुनौती होगा।
विज्ञापन

बारिश के दौरान रामबन में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद होना आम बात है। जब कभी राजमार्ग बंद होगा तो यात्रा को उधमपुर में रोका जाएगा। इस बीच यात्रियों के रुकने, खाने-पीने, आदि आवश्यकताओं को पूरा करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी। प्रशासन यात्रियों को ठहराने की जगहें और अन्य सुविधाओं के लिए तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें